जसवंतनगर/इटावा: गृह क्लेश के चलते युवक ने फंदा लगाकर दी जान, गांव में मातम।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270

मनोज कुमार, 7409103606

गृह क्लेश के चलते युवक ने फंदा लगाकर दी जान, गांव में मातम।

जसवंतनगर/इटावा। नगला बाबा गांव में 27 वर्षीय युवक विक्रम यादव ने कथित रूप से घरेलू क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रात लगभग साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। उस समय पूरे गांव में भंडारे का आयोजन चल रहा था, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य आयोजन में शामिल थे और घर पर कोई मौजूद नहीं था।

             परिजनों के अनुसार मृतक विक्रम पुत्र सर्वेश यादव ने कमरे में लगे कुंडे से फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जब परिवार के सदस्य भंडारे से लौटकर आए और कमरे का किवाड़ खोला, तो विक्रम को फंदे पर लटका देख वे दहशत में आ गए। विक्रम की शादी इसी वर्ष 15 फरवरी को हुई थी और अभी उनकी कोई संतान नहीं थी। विवाह के आठ महीने बाद हुई इस दुखद घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है। उसकी पत्नी वर्षा और मां ओमेश देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और दोनों बार-बार बेहोश हो जा रही हैं, जिससे घर में कोहराम मच गया है।

Crimediaries9 The real crime stories on YouTube

Plzzz subscribe the channel for more videos

           घटना की जानकारी मिलते ही थाना जसवंतनगर पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक जितेंद्र चौधरी ने आवश्यक जांच-पड़ताल करते हुए पंचनामा भरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। गांव में इस हादसे के बाद शोक और स्तब्धता का माहौल व्याप्त है।