जसवंतनगर/इटावा: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों में मचा हाहाकार।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270
मनोज कुमार, 7409103606
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों में मचा हाहाकार।जसवंतनगर/इटावा। कस्बे के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय किसान गोविंद की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुढ़ेना रूपशाह अनंतराम, औरैया निवासी गोविंद पुत्र शिवप्रताप अपनी बहन सोनम के घर गढ़िया जैनपुर कठफोरी फ़िरोजाबाद चार दिन पहले गया था। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह वापस अपने घर लौट रहा था। मौसम सामान्य था और सड़क पर भी अधिक भीड़भाड़ नहीं थी, लेकिन इसी बीच तेज़ रफ्तार अर्टिगा कार ने उसकी जिंदगी छीन ली।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आगरा की दिशा से आ रही कार ने अचानक से गोविंद को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उनकी माने तो उसे सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
Crimediaries9 The real crime stories on Youtube
गोविंद अविवाहित था और घर पर रहकर कृषि कार्य करता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बहन सोनम और अन्य परिजन लगातार रोते हुए बेहोश हो रहे हैं। गांव में भी शोक और स्तब्धता का माहौल है, क्योंकि गोविंद मेहनती और मिलनसार स्वभाव का माना जाता था।
घटना की तहरीर मृतक के जीजा हरि प्रकाश ने पुलिस को दी है। उपनिरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार का चालक राजेश कुमार निवासी शालीमार गार्डन एक्सटेंशन, गाजियाबाद घायल गोविंद को अस्पताल में भर्ती कराकर वहां से चला गया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों और चालक की लापरवाही की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
