लखनऊ: मेरे ऊपर उंगली भी उठाई तो मेरी मां बीच से फाड़ देगी


टोंटियों के हिसाब पर बयान, सपा -भाजपा में घमासान 

समाजवादी कार्यकर्ताओं का विधायक केतकी सिंह के घर पर प्रदर्शन

विधायक की बेटी बोली डराने आए थे लोग

समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने विधायक केतकी सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केतकी सिंह के बयानों के कारण हुआ था, जिसमें उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टिप्पणी की थी।

प्रदर्शन की मुख्य बातें:

- टोटी लेकर प्रदर्शन: सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में पानी की टोटियाँ लेकर केतकी सिंह के आवास का घेराव किया और जमकर नारे लगाए।

- पुलिस के साथ धक्का-मुक्की प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की।

- कार्यकर्ताओं को इको गार्डन भेजा गया: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर इको गार्डन भेज दिया।

- केतकी सिंह के खिलाफ नारे: प्रदर्शनकारियों ने केतकी सिंह के खिलाफ जमकर नारे लगाए और उनके बयानों की निंदा की।

- बयानों पर जताई आपत्ति

- नेहा सिंह ने कहा कि केतकी सिंह बार-बार आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रही हैं, जो बेहद ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के खिलाफ केतकी सिंह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- बेटी ने कहा मुझे डराने आए थे लोग

- विधायक आवास पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन को लेकर विधायक केतकी सिंह की नाबालिग बेटी विभावरी सिंह का बयान था, कि 'मेरी माँ यहां नही हैं,इन्हें लगता है ये 16 साल की लड़की को डरा देंगे,अगर आपने मुझ पर उंगली भी उठा दिया तो मेरी मां बीच से फाड़ देगी".....

- विधायक केतकी सिंह ने दिया था टोंटियों वाला बयान

- दरअसल बलिया के बांसडीह क्षेत्र की विधायक केतकी सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर "टोंटियों का हिसाब" वाला बयान दिया था। अपने बयान में केतकी सिंह ने पूर्व में बांसडीह से विधायक और सरकार में मंत्री रहे रामगोविन्द चौधरी को भी निशाने पर लिया था।