इटावा: कांग्रेसियों के पथराव में BJP विधायक सरिता भदौरिया बाल-बाल बचीं, कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270
कांग्रेसियों के पथराव में BJP विधायक सरिता भदौरिया बाल-बाल बचीं, कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोशइटावा। पीएम नरेंद्र मोदी की मां पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। जैसे ही भाजपाई कांग्रेस कार्यालय के निकट पहुंचे, तभी छत से अचानक पथराव शुरू हो गया।
इस पथराव में सदर विधायक सरिता भदौरिया ईंट लगने से घायल हो गईं। बताया गया कि उनके कंधे पर ईंट लगी, लेकिन पार्टी जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता और वरिष्ठ नेता शिवमहेश दुबे ने तुरंत उनके सिर को अपने हाथों से ढककर उन्हें गंभीर चोट से बचा लिया।पथराव की घटना में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए। घटना से आक्रोशित कार्यकर्ता नगर पालिका गेट के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए और कांग्रेस मुर्दाबाद व राहुल गांधी विरोधी नारेबाजी करने लगे।विधायक सरिता भदौरिया ने आरोप लगाया कि, “हमारे ऊपर यह हमला साजिशन किया गया। आज हमें मारने की योजना कांग्रेसियों और अराजक तत्वों ने रची थी। हम सभी हमलावरों पर धारा 307 समेत जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराने और उन्हें जेल भेजने की मांग करते हैं।”धरना स्थल पर विधायक सरिता भदौरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका धरना जारी रहेगा।
स्थिति बिगड़ती देख मौके पर एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसडीएम सदर और एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पथराव करने वालों की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा घेरे में भाजपाइयों को नगर पालिका परिसर के अंदर पहुंचाया और छत पर पथराव कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाने भेज दिया।घटना के बाद नगर में तनाव का माहौल बन गया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Tags:
इटावा