जसवंतनगर/इटावा: गणेश शोभा यात्रा के साथ ही रामलीला का हुआ आगाज।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270
मनोज कुमार, 7409103606
शोभायात्रा मंगलवार को पूरे धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। रेलवे स्टेशन के समीप वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का भी शुभारंभ किया गया।गणेश शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र पुरवार ने गणपति को लड्डुओं का भोग लगाकर प्रथम आरती की और नगरवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।शोभायात्रा रेलमंडी, लधुपुरा, सिरसा नदी का पुल, छोटा चौराहा, सदर मार्केट, बड़ा चौराहा, पालिका बाजार, बस स्टैंड चौराहा, श्रीकृष्णा बाजार, कटरा बुलाकीदास, कटरा पुख्ता, फक्कड़ पुरा, जैन बाजार और लोहामंडी से होती हुई केला गमा देवी मंदिर पर सम्पन्न हुई।
भव्य शोभायात्रा में भगवान गणपति की विशाल प्रतिमा के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां भी शामिल थीं। इनमें श्री गणेश बग्गी, नंदी रोड शो, बांके बिहारी, रावण, कालिया नाग, नवदुर्गा, भारत माता शो, यशोदा कृष्ण, गंगा रोड शो, रामेश्वरम, खाटू श्याम, शिव तांडव, सबरी रोड शो और क्रांति वीर जैसी झांकियां प्रमुख आकर्षण रहीं।ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते यात्रा के साथ शामिल हुए। पूरे नगर में उल्लास और आस्था का माहौल छा गया।कार्यक्रम की सफलता में राजीव यादव, सोमेश गुप्ता, अभिषेक वल्लू पोरवाल, जितेंद्र वर्मा, विनय गुप्ता, अनूप दुबे, मनोज गुप्ता, अनूप कुमार, रवि शर्मा, गोविंद गुप्ता, हिमांशु शर्मा, सोनू कुशवाह, जितेंद्र कुशवाह, संजय गुप्ता और शशांक चौरसिया सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के निर्देशन में शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।
Crimediaries9 The real crime stories on YouTube
Plzzz subscribe the channel for more videos
Tags:
इटावा