जसवंतनगर/इटावा: खंदिया गांव में समाजसेवियों ने बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न किया वितरण : बोले- इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं…
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270
मनोज कुमार, 7409103606
खंदिया गांव में समाजसेवियों ने बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न किया वितरण : बोले- इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं…जसवंतनगर: बलरई क्षेत्र में बाढ़ का कहर जारी है। यमुना नदी में आया उफान अब कई ग्रामो में फैल रहा है। कई ग्रामो के मुख्य मार्ग डूब चुके हैं। दर्जनों लोग बेघर हो गए। एक दूसरे ग्रामो के मुख्य मार्ग जलभराव से बंद हो गए।
हर तरफ बाढ़ की वजह से हाहाकार मचा है। स्थानीय प्रशासन बाढ़ प्रभावित ग्रामो में नजर गड़ाए हुए हैं। ग्राम कीरतपुर व अन्य गांवों से सामान लाने के लिए नावों से आवाजाही हो रही है। स्कूल बंद पड़े हुए हैं। कापी-किताबों व बस्तों के साथ बच्चे बेबस बैठे हैं। बाढ़ से बिगड़े हालातों को देखते हुए मदद की पहल शुरू हो गई है। गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व मां नारायणी इंटर कॉलेज के डायरेक्टर मोहित सनी यादव द्वारा बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।इस अवसर पर वह अपनी टीम के साथ बाऊथ, फकीरे की मड़ैया, खंदिया में पहुंचे उन्होंने बच्चों व बुजुर्गों को सामिग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने समाजसेवियों इस मुश्किल घड़ी में बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील करते हुए कहा कि, बाढ़ के कारण कई गांव में लोगो के हालात बेहद खराब हैं।Crimediaries9 The real crime stories on YouTube
Plzzz subscribe the channel for more videos
लोगों को खाने, दवाइयों, और रहने की बहुत दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे समय में सभी को दिल खोलकर मदद करनी चाहिए क्योंकि इंसानियत से बढ़कर कोई धर्म नहीं है और बाढ़ पीड़ितों की मदद करना सबसे बड़ी सेवा है।
Tags:
इटावा