जसवंतनगर/इटावा: कीरतपुर गांव का संपर्क कटा, नाव के सहारे पहुंच रहे लोग।

चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270

मनोज कुमार, 7409103606

कीरतपुर गांव का संपर्क कटा, नाव के सहारे पहुंच रहे लोग

जसवंतनगर। तहसील क्षेत्र के यमुना किनारे बसे आखिरी गांव कीरतपुर में बाढ़ का पानी कहर बरपा रहा है। आगरा जिले के कचौरा घाट बॉर्डर पर स्थित इस गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है।

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से मुख्य मार्ग पर पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों को बाजार या दवा लेने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग नाव से जोखिम उठाकर सड़क मार्ग तक पहुंच रहे हैं।
बाढ़ से खेतों में भी भारी नुकसान हुआ है। हरभेजी, सुबोध, फूलश्री, अवनीश, पुनीत, प्रवीन, सर्वेश, विकास, श्रीकृष्ण राजपूत, राजेश, जितेंद्र, महावीर, बजरंगी, भारत, माखन, निर्मल, रामरूप, सोभरन, अभिलाख, रामजी, रामलक्षन सहित कई किसानों की बाजरे की फसलें पानी में डूब चुकी हैं। खेतों में जमा पानी से फसलें जमींदोज होकर पूरी तरह नष्ट होने की कगार पर हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है। घरों में पानी घुसने के डर से लोग सतर्क हैं। पशुओं के चारे और पीने के पानी की समस्या भी बढ़ गई है। ग्रामीण प्रशासन से तत्काल राहत और मदद की गुहार लगा रहे हैं।

Crimediaries9 The real crime stories on YouTube



Plsss subscribe the channel for more videos