जसवंतनगर/इटावा: 19 सितम्बर को श्री गणेश शोभायात्रा से होगा रामलीला महोत्सव का शुभारंभ।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270

मनोज कुमार, 7409103606


19 सितम्बर को श्री गणेश शोभायात्रा से होगा रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

जसवंतनगर/इटावा। 19 सितम्बर को श्रीगणेश शोभायात्रा के साथ नगर में श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा झांकियों के संयोजक संजय गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ रेलवे स्टेशन से शाम 6 बजे से किया जाएगा।

             उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में करीब दो दर्जन सुसज्जित झांकियां शामिल होंगीं जो रेलवे स्टेशन से शुरू होकर लुधुपुरा तिराहा, नदी का पुल, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, पालिका मार्केट, हाईवे चौराहा, जीजीआईसी रोड, रामलीला तिराहा, रामलीला रोड, नगर पालिका, बड़ा चौराहा, कटरा बुलाकीदास, कटरा पुख्ता, फक्कड़पुरा होते हुए बिलैया मठ पर जाकर संपन्न होगी। उन्होंने सभी नगर व क्षेत्रवासियों से शोभायात्रा का दर्शन करने की अपील की है।