जसवंतनगर/इटावा: अज्ञात लावारिस लाश का बाइस ख्वाजा कब्रिस्तान में दफन, ऑल इंडिया उलेमा व मशाईख बोर्ड ने निभाई इंसानियत।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270
मनोज कुमार, 7409103606
अज्ञात लावारिस लाश का बाइस ख्वाजा कब्रिस्तान में दफन, ऑल इंडिया उलेमा व मशाईख बोर्ड ने निभाई इंसानियतइटावा/जसवंतनगर। इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए ऑल इंडिया उलेमा व मशाईख बोर्ड यूनिट इटावा ने एक अज्ञात लावारिस लाश का बाइस ख्वाजा कब्रिस्तान में सम्मानजनक दफन किया।
जानकारी के अनुसार जसवंतनगर थाना पुलिस ने लावारिस शव की सूचना जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद अशरफी को दी। तत्पश्चात यूनिट पदाधिकारियों के सहयोग से शव को गुस्ल देकर, कफन पहनाकर कब्रिस्तान में दफनाया गया। इस दौरान सभी ने मृत आत्मा की मगफिरत की दुआ की।
Crimediaries9 The real crime stories on YouTube
इस नेक कार्य में जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद अशरफी, असलम भाई, सैफ हाफिज जी, तथा थाना जसवंतनगर पुलिस (का. 835 जितेंद्र कुमार) का विशेष सहयोग रहा।
हाजी शकील अहमद अशरफी ने बताया कि यूनिट लगातार पाँच वर्षों से इमाम हुसैन की यादगार में लंगर आयोजित कर रही है। इसके अलावा यूनिट द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों का निकाह करवाने, नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित करने, चश्मा, दवाइयाँ उपलब्ध कराने और मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाने जैसे सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी तंजीम का उद्देश्य केवल धार्मिक सेवा नहीं बल्कि समाज के हर जरूरतमंद की मदद करना है।