इटावा/जसवंतनगर: किसानों ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270

मनोज कुमार, 7409103606

किसानों ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

जसवंतनगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसान नेताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संजीव किसान और तहसील अध्यक्ष रामऔतार यादव के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली।

तहसील मुख्यालय पर अधिकारियों की अनुपस्थिति में राजस्व निरीक्षक इंद्रपाल यादव को ज्ञापन सौंपा गया।
किसानों ने नवीन गल्ला मंडी में पला व्यवस्था को समाप्त कर कंप्यूटर कांटे की व्यवस्था की मांग की। साथ ही नए बिजली मीटर लगाने में उपभोक्ताओं की सहमति लेने की बात कही।
किसान नेताओं ने बैंक समितियों में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। मेन चौराहे से रेलमंडी ओवर ब्रिज तक जाम की समस्या के समाधान की भी मांग रखी। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन पर दुर्वेश पाइया, सुनील यादव, मुन्नेश यादव, चंद्रदीप, मनोज यादव, नसीम सिद्दीकी, रामनारायण, सत्यवीर, जोजी यादव और पवन कुमार समेत कई किसान नेताओं ने हस्ताक्षर किए।
Crimediaries9 the real crime stories on YouTube
Plzzz subscribe the channel for more videos