इटावा/जसवंतनगर: रेलमंडी व अन्य जगहों पर पालिका द्वारा चला संचारी रोग नियंत्रण अभियान, सफाई नायक राम सिया रहे मौजूद।

चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270

मनोज कुमार, 7409103606


रेलमंडी व अन्य जगहों पर पालिका द्वारा चला संचारी रोग नियंत्रण अभियान, सफाई नायक राम सिया रहे मौजूद

जसवंतनगर के नगर पालिका ने संचारी रोगों को नियंत्रित करने के लिए एक अभियान शुरू किया है,

जिसमें व्यापक सफाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और लोगों को जागरूक करने का काम शामिल है। सफाई नायक राम सिया ने बताया है
कि. यह अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलेगा। इस अभियान के तहत, नगर पालिका क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नालियों की सफाई, कूड़ा-कचरा हटाना और झाड़ियों की कटाई शामिल है।
इस दौरान पालिका अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज ने जनता से नगर को साफ सुथरा रखने के लिए सहयोग की अपील की है।