इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में किसानों की समस्याओं को लेकर हुई किसान पंचायत।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270

मनोज कुमार, 7409103606

जसवंतनगर में किसानों की समस्याओं को लेकर हुई किसान पंचायत

जसवंतनगर के ग्राम मलाजनी के सामने हाइवे किनारे स्थित तहसील कार्यालय पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान पंचायत आयोजित की गई। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं को साझा किया और अधिकारियों के समक्ष रखकर जल्द से जल्द निराकरण करवाने की मांग की।

जिला अध्यक्ष संजीव यादव, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, महासचिव जी, तहसील अध्यक्ष रामौतार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार और मनोज यादव, पवन यादव सहित अन्य सभी पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस दौरान कुछ नए लोगों को सदस्यता भी दिलवाई गई।
किसान पंचायत में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि वे किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष रखेंगे और जल्द से जल्द निराकरण करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एकजुटता दिखाई और किसानों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने भारतीय किसान यूनियन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और संगठन की नीतियों का पालन करने का आश्वासन दिया।