इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में युवक ने घर में लगाई फांसी, मौत।

चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270

मनोज कुमार, 7409103606

       मृतक फ़ाइल फोटो
जसवंतनगर में युवक ने घर में लगाई फांसी, मौत

जसवंतनगर के ग्राम धरवार में एक 19 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सौरभ कुमार भुर्जी पुत्र रमेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने कपड़े की बनी रस्सी से छत पर लगे पंखे में लटककर आत्महत्या की।


परिजनों में कोहराम

घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है और जनता से जानकारी कर रही है।


पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।