इटावा/जसवंतनगर: नहर में युवक ने लगायी छलांग।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270
मनोज कुमार, 7409103606
भोगनीपुर में शनिवार सुबह एक युवक के नहर में कूदने की घटना सामने आई। जसवंत नगर निवासी 22 वर्षीय अमन ने सागर ढाबा के पास स्थित गंग नहर में छलांग लगा दी।सुबह करीब 9:45 बजे हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर सीओ आयुषी सिंह, थानाप्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह, फायर बिग्रेड की टीम और गोताखोर भी मौके पर आ गए। एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।
जानकारी के अनुसार अमन जनवरी 2025 में फर्रुखाबाद में विवाह के बाद से मानसिक तनाव में था। वह रोज नहर पर टहलने आता था। अमन तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी एक छोटी बहन प्रियंका भी है।युवक की मां मधु देवी और पत्नी कीर्ति का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक अमन का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
Tags:
इटावा