जसवंतनगर/इटावा: मनरेगा कार्य में अनियमितता के आरोप में ग्राम रोजगार सेवक का संबद्धीकरण।
संवाददाता: एम.एस वर्मा,चीफ एडिटर, 6397329270
मनोज कुमार
मनरेगा कार्य में अनियमितता के आरोप में ग्राम रोजगार सेवक का संबद्धीकरणजसवंतनगर:विकास खंड की ग्राम पंचायत धरवार में मनरेगा कार्य में अनियमितता के आरोप में ग्राम रोजगार सेवक यदुवीर सिंह का संबद्धीकरण तत्काल प्रभाव से विकास खंड मुख्यालय पर कर दिया गया है। यह आदेश खंड विकास अधिकारी श्वेता गर्ग द्वारा जारी किया गया है।
Crimediaries9 The real crime stories on YouTube
आदेश में उल्लेख किया गया है कि स्थलीय सत्यापन में पाया गया कि ग्राम पंचायत धरवार में 2 कार्य प्रगति पर होने के बावजूद कोई कार्य नहीं हो रहा था और श्रमिक भी कार्य पर नहीं थे। इससे शासकीय धन के गबन की संभावना जताई गई है। आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को भेज दी गई है, जिनमें ग्राम रोजगार सेवक यदुवीर सिंह, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान शामिल हैं। अब विकास खंड मुख्यालय पर संबद्ध किए गए ग्राम रोजगार सेवक यदुवीर सिंह को मनरेगा ग्राम पंचायत अंश के कार्यों को रोकने और विकास खंड मुख्यालय पर प्रस्तुत होने के निर्देश दिए गए हैं।