मैनपुरी: नगला अनी हत्याकांड, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात,पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

मैनपुरी: नगला अनी हत्याकांड, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात,पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077

मैनपुरी के नगला अनी गांव में हुए हत्याकांड के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। बुधवार को पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद के नेतृत्व में कांग्रेस के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय का भरोसा दिलाया।
यह घटना मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना अंतर्गत नगला अनी गांव की है। यहां बिजली के खंभे से केबल डालने को लेकर हुए विवाद में दलित युवक विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के एक दिन बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। दोपहर करीब 12 बजे प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई। इस मुलाकात के बाद तैयार की गई जांच रिपोर्ट उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपी जाएगी।

श्रीमती लुईस खुर्शीद ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने पीड़ित परिवार को न्याय, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और दलित समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस मौके पर श्री प्रकाश प्रधान (नि. प्रदेश सचिव), श्रीमती अर्चना राठौर (नि. प्रदेश), गोपाल कुलश्रेष्ठ (जिला अध्यक्ष मैनपुरी), डॉ. नागेन्द्र सिंह (शहर अध्यक्ष), श्रीमती ममता राजपूत, श्री संकोच गौड़ (पूर्व जिला अध्यक्ष मैनपुरी), श्री शुभम तिवारी (सदस्य UP कांग्रेस), श्रीमती विनीता शाक्य (पूर्व जिला अध्यक्ष), अजय दुबे (पूर्व शहर अध्यक्ष), विशाल (जिला अध्यक्ष अनुसूचित कांग्रेस मैनपुरी), हिलाल शफीकी (प्रदेश सचिव सोशल मीडिया), धारम सिंह (प्रदेश सचिव अनुसूचित कांग्रेस), गौरव आर्य (अनुसूचित विभाग), रीता नय्यर (महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष), राहुल कठेरिया (यूथ जिला अध्यक्ष), गजेंद्र सिंह (नि. प्रदेश सचिव अनु.), अनुपम शाक्य (प्रभारी जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम), मोनू यादव (ब्लॉक अध्यक्ष), धर्मेंद्र कुमार अनु., मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह इस लड़ाई में परिवार के साथ अंत तक खड़ी रहेगी। पार्टी का मानना है कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय हैं और इनकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।