इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में शोक संतप्त परिवारों से मिले विधायक शिवपाल सिंह यादव, व्यक्त की गहरी संवेदना
M.S verma
Manoj kumar
जसवंतनगर में शोक संतप्त परिवारों से मिले विधायक शिवपाल सिंह यादव, व्यक्त की गहरी संवेदनाजसवंतनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को नगर पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
सबसे पहले उन्होंने कटरा खूबचंद पूर्व सभासद मोहम्मद जहीर कुरैशी के आवास पहुंचकर उनके बालिद मरहूम हाजी मोहम्मद रफी कुरैशी के 97 वर्ष की आयु में हुए इंतकाल पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।इसके बाद विधायक शिवपाल सिंह यादव मोहम्मद इरफान कुरैशी के वार्ड स्थित मरहूम चार्ली हाजी (आरामशीन वाले) के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए चार्ली हाजी के परिजनों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत के बेटों से बातचीत की और परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। शोकाकुल परिवार की पीड़ा सुनकर शिवपाल सिंह यादव भी भावुक हो गए और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रो. बृजेश चंद यादव, सांसद प्रतिनिधि मोहम्मद शमीम, विधायक प्रतिनिधि सोनू यादव, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप यादव, हाजी एहसान पेंटर, रामवीर यादव, खन्ना यादव, राजपाल यादव, सुभाष गुप्ता, लड्डन ट्रेलर, राशिद सिद्दीकी, प्रधानाचार्य कनौजिया जी, गोपाल गुप्ता, कमल मेंबर, संजय, फारूक, मुन्ना भाई फक्कड़पुरा सहित अनेक लोग ने भी शोक संवेदना व्यक्त की..
Tags:
इटावा



