इटावा: होशियार हो जाइए! गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
होशियार हो जाइए! गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
एजेंसी लेने में करीब 36.40 लाख रुपये खर्च होने का दावा, कंपनी पर वादाखिलाफी का आरोप
(इटावा)। गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। क्षेत्र के नगला खुर्द कला थाना लबेदी निवासी संदीप सिंह ने एक प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वर्ष 2024 में उन्होंने एक पेट्रोलियम कंपनी के माध्यम से गैस एजेंसी लेने के लिए पंजीकरण कराया। एजेंसी स्थापित करने, लाइसेंस, सिक्योरिटी, गोदाम निर्माण, परमिशन, ऋण संबंधी औपचारिकताओं तथा गैस के ऑर्डर सहित विभिन्न मदों में लगभग 36.40 लाख रुपये खर्च हुए।
पीड़ित का आरोप है कि कंपनी ने तय समय पर भुगतान और अन्य वादे पूरे नहीं किए। उसे निर्धारित अवधि के बजाय काफी देरी से चेक दिए गए, जिससे उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित का कहना है कि उसने ब्याज सहित भारी रकम चुकाई है और अब न्याय के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहा है।
प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने संबंधित कंपनी के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा उसे न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया है कि कंपनी अन्य लोगों के साथ भी इसी प्रकार की धोखाधड़ी कर सकती है।
नोट: यह समाचार प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में संबंधित कंपनी का पक्ष सामने आना शेष है।
