एडीजी कानपुर जोन ने मऊदरवाजा थाने का निरीक्षण किया,व्यवस्थाएं परखीं, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

एडीजी कानपुर जोन ने मऊदरवाजा थाने का निरीक्षण किया,व्यवस्थाएं परखीं, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) कानपुर जोन, श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने 8 जून 2026 को फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और जनसंवाद को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह दौरा किया।
शाम करीब 6:30 बजे शुरू हुए इस निरीक्षण के दौरान, एडीजी ने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात और महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कामकाज और अभिलेखों के रख-रखाव, जब्त सामान की सुरक्षा, कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था और परिसर की स्वच्छता का अवलोकन किया।
श्रीमती कुलश्रेष्ठ ने सभी लंबित मामलों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता की समस्याओं और शिकायतों का संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
एडीजी ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक कर उन्हें पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन, समर्पण और जनसेवा के महत्व के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने थाना स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों से सुझाव और समस्याएं भी सुनीं, जिनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
मऊदरवाजा क्षेत्र में हाल की घटनाओं के मद्देनजर यह निरीक्षण जनसुनवाई और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, सीओ सिटी अभय वर्मा, थाना प्रभारी अजब सिंह, बजरिया चौकी इंचार्ज यतेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल उदय नारायण शाक्य, महेंद्र कुमार, सरताज अहमद, हेड कांस्टेबल  शैलेश कुमार वर्मा, कांस्टेबल सौरव चौधरी, रिजवान अहमद, महिला कांस्टेबल मधु, दीप्ति तोमर, प्रीति, काजल और खुशबू सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।