वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रजनी सरीन का निधन,फर्रुखाबाद में भाजपा नेत्री के निधन से शोक की लहर

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रजनी सरीन का निधन,फर्रुखाबाद में भाजपा नेत्री के निधन से शोक की लहर

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद में वरिष्ठ चिकित्सक और भाजपा नेत्री डॉ. रजनी सरीन का रविवार को गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन से पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है।

शहर के लोहाई रोड निवासी डॉ. रजनी सरीन लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ी हुई थीं। वे समाज सेवा के कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान देती थीं।

डॉ. सरीन का जन्म बुंदेलखंड के कालपी कस्बे में हुआ था। उन्होंने वर्ष 1972 में यह संकल्प लिया था कि वे प्रत्येक रविवार को मरीजों का निःशुल्क इलाज करेंगी। सेना के प्रति उनके विशेष सम्मान के कारण, वे सैन्य कर्मियों का भी निःशुल्क उपचार करती थीं।

इसके अतिरिक्त, वे वर्ष में कई बार दिव्यांग शिविरों का आयोजन करती थीं, जिससे हजारों दिव्यांगों को लाभ मिला।

उनके सहकर्मी उदय पाल ने बताया कि डॉ. रजनी सरीन की शव यात्रा सोमवार सुबह 10:30 बजे पांचाल घाट के लिए प्रस्थान करेगी।