इटावा/जसवंतनगर: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृतकों को जसवंतनगर के लादपुरा में दी गई श्रद्धांजलि
M.S Verma
Manoj kumar
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृतकों को जसवंतनगर के लादपुरा में दी गई श्रद्धांजलिजसवंतनगर, इटावा। लखनऊ में हुए दर्दनाक कोचिंग अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम लादपुरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं समाजसेवियों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी शांति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट नहीं बल्कि पूरे पांच मिनट का मौन रखकर मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पारस राजौरिया, बूथ अध्यक्ष आकाश कुमार, डॉ. धर्मेंद्र कुमार (प्रोफेसर), अशोक कुमार, मंजीत सिंह, शिव कुमार, विपिन कुमार, अनूप कुमार, लक्की शाक्य, दीपक यादव, प्रिंस कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया।
Tags:
इटावा


