फर्रुखाबाद में टेंट कारीगर की करंट से मौत,हाई वोल्टेज तार छूने से हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

फर्रुखाबाद में टेंट कारीगर की करंट से मौत,हाई वोल्टेज तार छूने से हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सुबह टेंट खोलते समय एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब लोहे का पाइप हाई वोल्टेज बिजली के तार से छू गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान शमशाबाद थाना क्षेत्र के मुजायदपुर निवासी सुरेंद्र (लगभग 30 वर्ष) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। घटना लौहापानी गांव में राजेश्वर पुत्र बिकम सिंह के घर पर हुई, जहां एक शादी के लिए टेंट लगाया गया था।
टेंट कारोबारी कुनाल अपने कर्मचारियों के साथ गुरुवार शाम को टेंट खोलने पहुंचा था। इसी दौरान सुरेंद्र टेंट के जिस लोहे के पाइप को पकड़े हुए था, वह ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मऊदरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह, एसएसआई वीरेंद्र सिंह और एसआई राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई राहुल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा जा रहा है।
मृतक सुरेंद्र अपने परिवार में अकेला था। उसकी माता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपने पिता राजकुमार के साथ रहता था। इस अचानक हुए हादसे से परिवार सदमे में है।