फर्रुखाबाद तहसील में भुवनेश तिवारी से मारपीट,30 महीने के एग्रीमेंट और बैनामा को लेकर विवाद, शिकायत दर्ज
फर्रुखाबाद तहसील में भुवनेश तिवारी से मारपीट,30 महीने के एग्रीमेंट और बैनामा को लेकर विवाद, शिकायत दर्ज
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद तहसील सदर में भुवनेश तिवारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना 21 मई 2026 को शाम लगभग 4:30 बजे हुई, जब भुवनेश हाजिरी भरने के बाद दोबारा तहसील कार्यालय आया था। आरोप है कि उसे 30 महीने के एक एग्रीमेंट और बिना पैसे दिए बैनामा करने के दबाव को लेकर पीटा गया।
भुवनेश तिवारी पुत्र रामसेवक तिवारी निवासी ग्राम भटकुर्री ने शिकायत दर्ज कराई है कि नीलू चौहान पुत्र मुन्ना लाल, पिंकू चौहान पुत्र जयवीर चौहान, प्रवीण कुमार दुबे पुत्र सुभाष दुबे और एक अज्ञात फौजी ने मिलकर उसे टाउन हॉल तहसील पर स्टूडियो के सामने घेर लिया। इन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
भुवनेश के अनुसार, वह 30 महीने का एग्रीमेंट वापस करने या अनुबंध पत्र की शर्तों के अनुसार उसे बढ़ाने के लिए तहसील आया था, क्योंकि यह एग्रीमेंट उसी दिन समाप्त हो रहा था। उसने बताया कि पूर्व में उसने पिंकू चौहान से अपने व्यापार में घाटा होने के कारण कुछ पैसे उधार लिए थे, जिसके संबंध में यह अनुबंध पत्र था।
भुवनेश ने दैनिक भास्कर को बताया कि जब वह अपनी हाजिरी भरकर चला गया और शाम को दोबारा आया, तो पिंकू चौहान लगभग 10-12 अन्य लोगों के साथ वहां मौजूद था। इन लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। उसके चिल्लाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
इस मामले में थाना क्राइम प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील सदर में भुवनेश तिवारी के साथ मारपीट की घटना 30 महीने के एग्रीमेंट को लेकर हुई है। पुलिस को तहरीर मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है। NCR लिखी जा रही है
Tags:
फर्रुखाबाद