देवघर: नगर कल्याण हेतू जगत जननी माँ शीतला की वार्षिक नगर-पूजा धूमधाम से मनाया गया

 


नगर कल्याण हेतू जगत जननी माँ शीतला की वार्षिक नगर-पूजा धूमधाम से मनाया गया

देवघर । नगर कल्याण एवं सुख-शान्ति, वैभव व समृ‌द्धि हेतू श्री श्री शीतला पूजा समिति द्वारा जगत जननी माँ शीतला की वार्षिक नगर पूजा धूमधाम, श्रद्धा, आस्था एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शीतला माता का भव्य आकर्षक श्रृंगार किया गया। पूरोहितो द्वारा पूरे विधि विधान के साथ विधिवत पूजा की गई । मन्दिर परिसर एवं ईर्द-गिर्द के क्षेत्रों को आकर्षक रंग-बिरंगे लाइटों एवं फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। समिति द्वारा कुमारी भोजन कराया गया। भक्तों व आगनतुको के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कतारबद्ध भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। इस अवसर पर कलाकारों व गायको द्वारा एक से बढ़कर एक भकितमय भजनों की अनुपम प्रस्तुति की गई।मौके पर, राष्ट्रीय हिन्दू परिषद (भारत) के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने इस ऐतिहासिक विराट भव्य आयोजन पर समिति के तमाम कर्मठ, समर्पित, निष्ठावान ,सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है। जिनके अथक सराहनीय - प्रयास से यह आयोजन हर वर्ष भव्य रूप ले रहा है। माता शीतला सबों का कल्याण करें, ऐसी कामना हैं।