देवघर: नीलम चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि
नीलम चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि
देवघर । स्थानीय विद्युभूषण सरकार रोड निवासी जे वी एन एल से सेवानिवृत्त नीलम चौधरी के असामयिक निधन पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत समन्वयक श्री मनोज सिंह,संजय सिंह, गिरीश सिंह, अमर सिंहा,महेश दुबे एवं श्री प्रभाष गुप्ता ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। और कहा कि दुःख कि इस घड़ी में ईश्वर परिजनों को धैर्य धारण करने की असीम शक्ति प्रदान करें। और मृतात्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा की मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर है, यह जानते हुए भी अपनों के जाने का दुःख होता है। हमें ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयी।
मौके पर अनेको गणमान्य लोग, समाजसेवी, नगरवासी, सगे-संबंधी, मित्र-शुभचिंतक एवं नाते-रिश्तेदार भारी संख्या में मौजूद थे।
