इटावा/जसवंतनगर: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेशजसवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आरती द्विवेदी के निर्देश पर अधिकार मित्र के सहयोग से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग करना और बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि अच्छी सेहत के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना होगा और वैज्ञानिक सोच को अपनाना होगा। उन्होंने बताया कि यह दिवस केवल चिकित्सकों के लिए ही नहीं, बल्कि आम जनमानस के लिए भी अपनी सेहत को प्राथमिकता देने का संदेश देता है।अधिकार मित्र ऋषभ पाठक ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व इस बात में है कि यह लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक करता है। साथ ही यह सरकारों और स्वास्थ्य संस्थाओं को बेहतर स्वास्थ्य नीतियां बनाने के लिए प्रेरित करता है।
पीएलवी कुमारी नीरज ने बताया कि इस अवसर पर दुनियाभर में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर और फिटनेस गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। स्कूलों, कॉलेजों और कार्यालयों में भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता है।पीएलवी राजेन्द्र सिंह ने लोगों से अपील की कि वे नियमित व्यायाम करें, संतुलित भोजन लें, फास्ट फूड से बचें, पर्याप्त नींद लें और तनाव को कम रखें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतें, जैसे सुबह की सैर और पर्याप्त पानी पीना।
पीएलवी लालमन बाथम ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।कार्यक्रम में बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस की इस वर्ष 2026 की थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें” रखी गई है, जो वैश्विक स्वास्थ्य सुधार, मानसिक स्वास्थ्य और सभी के लिए समान स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता पर बल देती है।
कार्यक्रम में सीएचसी स्टाफ सुनील कुमार,आशिव अली, सुनील बघेल सहित प्रशिक्षण ले रही छात्राएं सीता यादव, अलका यादव और राघव कौशल गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।
फोटो:-विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सीएचसी पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम।


