इटावा/जसवंतनगर: सैफई PGI में मरने से पहले युवती ने लगाये डॉक्टर पर गंभीर आरोप।
व्यूरो
जसवंतनगर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। मोहल्ला फक्कड़पुरा (इमली के पास) निवासी 19 वर्षीय युवती नाहिद पुत्री मुस्ताक की बीमारी के चलते मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाहिद की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उसे 3 अप्रैल को सैफई स्थित पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था। लेकिन हालत में सुधार न होने के कारण 5 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
वहीं नाहिद ने मौत से पूर्ब एक वीडियो बनाया था. जिसमें डॉक्टरों द्वारा उसके साथ किए गये बुरे बर्ताव के बारे में जानकारी दे रही है. जो घोर निंदनीय है. इसकी जाँच होनी चाहिए. अगर उसके द्वारा बताई गईं बातें सही है. तो चिकत्सा के क्षेत्र में अत्यंत ही निंदनीय है. ऐसे डाक्टरों के खिलाफ सख्त कार्यबाही की जरूरत है.
परिजनों के मुताबिक, नाहिद खून में संक्रमण (ब्लड इंफेक्शन) की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। डॉक्टरों द्वारा लगातार प्रयास किए गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मोहल्ले में भी शोक का माहौल बना हुआ है। आसपास के लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नाहिद स्वभाव से मिलनसार और शांत प्रवृत्ति की थी, जिसकी असमय मृत्यु से सभी स्तब्ध हैं।
