इटावा: इटावा उपाध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल पर मचा हड़कंप!

इटावा डेस्क 



इटावा में एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। वीडियो में एक युवती आरोप लगाती नजर आ रही है कि इटावा के उपाध्यक्ष कृपानारायण तिवारी ने मैसेंजर के माध्यम से उससे अश्लील बातचीत की। लड़की आरोप लगा रही हैं कि उपाध्यक्ष उसको आई लव यू जैसे मैसेज भेजो करते हैं, और रात को वीडियो कॉल भी किया करते हैं।

हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो को लेकर संबंधित पक्ष की ओर से भी कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पहले से प्रसारित हो रहा था और वहीं से इसे साझा किया जा रहा है। इस मामले में स्थानीय प्रशासन या पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है। इसकी सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए दर्शकों से अपील है कि इसे लेकर सतर्कता बरतें और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें।