जसवंतनगर/इटावा: ओवर ब्रिज के नीचे स्टंटबाजी करते तीन युवक पकड़े,कार सीज।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार


जसवंतनगर में बस अड्डा चौराहे के पास ओवरब्रिज के नीचे कार से स्टंटबाजी कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने रविवार को मौके पर पकड़ा। पुलिस ने उनकी कार जब्त कर ली है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवकों की पहचान आयुष यादव (19) पुत्र मनोज कुमार निवासी शांति कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा; सुमित कुमार (22) पुत्र मनोज कुमार निवासी शांति कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा; और प्रयाशु कुमार (23) पुत्र विवेक कुमार निवासी डाक बंगला, अलीगंज, एटा के रूप में हुई है। ये युवक कार संख्या UP14DR3764 (आई-20) से स्टंट कर रहे थे।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की। जांच के दौरान युवक गाड़ी के वैध कागजात नहीं दिखा सके। इस पर उपनिरीक्षक शुभम वर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत ₹12,000 का चालान कर कार को जब्त कर लिया।

इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी ने तीनों युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत भी कार्रवाई की है

"थानाध्यक्ष जसवंतनगर कमल भाटी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।"