इटावा/जसवंतनगर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जताया शोक, संवेदना पत्र सौंपा।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जताया शोक, संवेदना पत्र सौंपा।

जसवंतनगर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सिंसहाट गांव निवासी स्वर्गीय कांती स्वरूप पाराशर के कुछ दिन पूर्व हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके पुत्र शैलेंद्र पाराशर के नाम प्रेषित पत्र में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

                   कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भेजा गया यह शोक संदेश कांग्रेस नेता तुलसीदास शुक्ला ने शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर शैलेंद्र पाराशर को सौंपा। इस दौरान उन्होंने भी स्वर्गीय कांती स्वरूप पाराशर के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।