इटावा/जसवंतनगर: गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने न्यायालय भेजा

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार


गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने न्यायालय भेजा

जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 71/2025 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना बलरई इटावा में वांछित अभियुक्त जीतू यादव (23) पुत्र अवनीश कुमार निवासी मानिकपुर विशु थाना इकदिल को केवाला तिराहा सराय भूपत रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय इटावा भेज दिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 18/2025 में धारा 109, 3(5), 309(4), 310(2), 317(2) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बलरई में मामला दर्ज है। इसके अलावा मु0अ0सं0 71/2025 गैंगस्टर एक्ट तथा मु0अ0सं0 113/2025 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस में भी मुकदमे दर्ज है।

फोटो:-गिरफ्तार आरोपी को पुलिस हिरासत में ले जाती पुलिस टीम।