देवघर: गंगा विश्व शान्ति सद्‌भावना धाम में पराम्बा राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा -सह - श्री मद्‌भागवत कथा का भव्य व ऐतिहासिक आयोजन

 

गंगा विश्व शान्ति सद्‌भावना धाम में पराम्बा राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा -सह - श्री मद्‌भागवत कथा का भव्य व ऐतिहासिक आयोजन

देवघर। स्थानीय ढाढी दुलमपुर स्थित माँ जगदम्बा कॉलोनी में गंगा विश्व शान्ति सद्‌भावना धाम में पराम्बा राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव -सह- गंगा अष्टादश महापुराण श्री मद्‌भागवत कथा का भव्य व ऐतिहासिक आयोजन 18 फरवरी से 26 फरवरी 26 तक धूमधाम से किया गया है। यह धार्मिक व कल्याणकारी अनुष्ठान व ज्ञानवर्धक भक्तिपूर्ण आयोजन प्रधान पीठासीन व्यास-कथा वक्ता जाने-माने ब्रह्मर्षि राष्ट्रीय संत सद्‌गुरु डॉ० दुर्गेशाचार्य जी महाराज एवं भागवतद भूषण परम श्रद्धेय महामाया प्रसाद शास्त्री जी के मुखारविन्द से रोचक व अनुपम प्रस्तुति की गई है। इस भव्य आयोजन में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु व भक्तगण भक्ति की गंगा में भकितमय हो रहे है। पूरा माहौल व वातावरण भक्तिमय हो गया है। आयोजन स्थल में श्रद्धा व भक्ति का अद्‌भूत नजारा देखने को मिल रहा है। आयोजन क्षेत्र भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। और आगंतुकों का मन मोह ले रहा है। मौके पर राष्ट्रीय हिन्दू परिषद (भारत) के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने इस ऐतिहासिक भव्य भक्तिमय आयोजन पर आयोजकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है।