देवघर: आयु० ज्योत्सना (मोना) एवं चि० विकेश परिणय सूत्र में बंधे
आयु० ज्योत्सना (मोना) एवं चि० विकेश परिणय सूत्र में बंधे
देवघर। स्थानीय महावीर अखाड़ा के निकट, जलसार रोड निवासी श्री रंजीत कुमार सिंह (राजू ) की सुपुत्री आयु० ज्योत्सना (मोना) संग चि०विकेश के धूमधाम से आयोजित शुभ विवाहोपलक्ष्य पर राष्ट्रीय हिंदू परिषद (भारत) के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने नवदंपत्ति को उनके उज्जवल भविष्य एवं सुखमय दांपत्य जीवन की ढेंर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा, कि नवदंपत्ति जीवन की पगडंडी पर तालमेल से आगें बढ़े। साथ ही, जीवन के उतार-चढ़ाव के सहयात्री और सुख-दु:ख के सहभागी बने ,और खुशहाल व सुखमय गृहस्थ जीवन व्यतीत करें, ऐसी कामना है। इस अवसर पर मनजीत सिंह (मनोज) एवं अन्य ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।मौके पर अनेकों गणमान्य लोग, समाजसेवी, नगर-वासी, सगे-संबंधी, मित्र-शुभचिंतक एवं नाते-रिश्तेदार भारी संख्या में मौजूद थे।
