देवघर: मेयर प्रत्याशी रवि केसरी ने धूमधाम से किया चुनाव कार्यालय का शुभ उद्‌घाटन

 


मेयर प्रत्याशी रवि केसरी ने धूमधाम से किया चुनाव कार्यालय का शुभ उद्‌घाटन

देवघर । स्थानीय बैधनाथधाम रेलवे स्टेशन रोड अवस्थित होटल न्यू ग्रेन्ड परिसर में मेयर प्रत्याशी रवि केसरी ने शहर में मुख्य चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्‌घाटन किया। मौके पर रवि केसरी ने कहा कि हमें जनता का अपार जन समर्थन मिल रहा है, जो जन सेवा, विकास और सकारात्मक बदलाव का संकेत है। साथ ही, उन्होंने कहा कि यह हमारे सकारात्मक सोंच, उत्साह और ऊर्जा को बढ़ायेंगा। मौके पर भारी संख्या में समाजसेवी, नगरवासी, गणमान्य लोग और मिडिया पत्रकार बन्धु मौजूद थे। श्री केसरी ने देवघर नगरनिगम के देवतुल्य मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।