इटावा/जसवंतनगर: फूट डालो राज करो की नीति पर काम कर रही है भाजपा सरकार: शिवपाल यादव
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
फूट डालो राज करो की नीति पर काम कर रही है भाजपा सरकार: शिवपाल यादव
2027 में इनकी विदाई के लिए अब सभी को इकट्ठा होना है
सैफई के ग्राम त्रिलोकपुर में पूर्व प्रधान मुलायम सिंह यादव और उनकी धर्मपत्नी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में कहीं यह बात
जसवंतनगर/सैफई। सैफई के ग्राम त्रिलोकपुर में पूर्व प्रधान स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय राम सुमरनी यादव की स्मृति में उनके पुत्रों योगेश यादव आढतिया व जयवीर सिंह यादव द्वारा आयोजित मूर्ति अनावरण एवं भंडारा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मंत्रोउच्चारण के बीच स्वर्गीय दोनों की मूर्तियों का अनावरण कर उनको नमन करते हुए बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रीय लोगों और शुभचिन्तको को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय प्रधान जी मुलायम सिंह यादव श्रदेय नेताजी के सच्चे समाजवादी साथी थे।
श्रदेय नेताजी और समाजवादी नीतियों पर चलते हुए प्रधान जी ने हमेशा समाज को जोड़ते हुए सभी वर्गों को समरसता का पाठ पढ़ाया सभी की मदद की। इसीलिए आज इतनी बड़ी संख्या में लोग उन्हें याद करने के लिए इकट्ठे हुए हैं। भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा के लोगों और उनकी नीतियों से सभी वर्ग परेशान हैं। भाजपा सरकार समाज और राजनीतिक दलों में फूट डालो राज करो की नीति पर काम कर रही है। बेरोजगारी चरम पर है किसान व्यापारी परेशान है हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भाजपा सरकार और इनके लोग झूठे आंकड़े पेश कर सभी को भ्रमित कर रहे हैंजिसका जीता जागता उदाहरण अभी हाल में ही पेश किया गया राज्य सरकार का बजट है। इनके झूठ की पोल खुल चुकी है। इसलिए आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में हम सभी को इकट्ठा होकर इनकी विदाई करना है। बड़ी संख्या में इकट्ठे जन समुदाय से अपील करते हुए कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि अभी से जनता के बीच जाएं उनकी समस्या को सुने निदान करें और श्रदेय नेताजी की नीतियों और अखिलेश सरकार की सुखमय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कृत सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने व संचालन रामनरेश यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल यादव,सपा नेता चंदगीराम यादव, मुकद्दम सिंह यादव सरपंच,ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर यादव,ग्रीश यादव संजीव यादव,अमर सिंह जबर सिंह सुल्तान सिंह,डॉ मिलाप यादव राजवीर सिंह यादव ठेकेदार,महेंद्र सिंह यादव,सुरजीत सिंह यादव, सुनील कुमार यादव,शिवकुमार यादव,संजय यादव,अंकुर यादव रितिक यादव ऋषभ यादव आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।



