इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में चला चेकिंग अभियान, दो दर्जन वाहनों का चालान...
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
जसवंतनगर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में चला चेकिंग अभियान, दो दर्जन वाहनों का चालान...जसवंतनगर में रविवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़े चौराहे पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कमल भाटी, कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार, उपनिरीक्षक शुभम वर्मा सहित एक दर्जन कांस्टेबल और 20 महिला आरक्षियों की टीम द्वारा संचालित किया गया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग दो दर्जन बाइक और ऑटो चालकों के चालान किए गए। एक थार वाहन पर लगी काली फिल्म हटवाई गई, जबकि तेज आवाज में पटाखा छोड़ने वाली एक बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया।चेकिंग अभियान के साथ ही पुलिस ने नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया। इस दौरान बाजार और मुख्य मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। महिला आरक्षियों ने राह चलती महिलाओं से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और उन्हें हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया।इसके अतिरिक्त, अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। दुकान के बाहर सामान रखकर मार्ग अवरुद्ध करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए उनका सामान हटवाया गया।
सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।
Tags:
इटावा


