इटावा/जसवंतनगर: डिवाइडर पार कर रही बाइक से टक्कर, मां-बेटी समेत चार घायल
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
डिवाइडर पार कर रही बाइक से टक्कर, मां-बेटी समेत चार घायल
जसवंतनगर/इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलाजनी गांव के समीप डीएफसीसी रेलवे पुल के नीचे हादसा हो गया। डिवाइडर पार कर रहे अज्ञात बाइक सवार ने इटावा की ओर जा रहे एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में परसौआ निवासी 20 वर्षीय अर्पित पुत्र सत्यभान, उनकी 42 वर्षीय मां अनीता देवी और 15 वर्षीय बहन दीक्षा सहित दूसरा अज्ञात बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि परिवार इटावा जा रहा था, तभी अचानक डिवाइडर क्रॉस कर रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने अनीता देवी की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Tags:
इटावा
