इटावा/सैफई: पत्रकार को धमकी देने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, व्हाट्सएप पर एसएमएस करके दी गाली व धमकी

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार


पत्रकार को धमकी देने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, व्हाट्सएप पर एसएमएस करके दी गाली व धमकी 

सैफई ( इटावा) सैफई के पत्रकार को एससी एसटी के अभियुक्त द्वारा व्हाट्सएप पर एसएमएस भेजकर गन्दी गाली व धमकी दी गयी। पीड़ित की तहरीर पर थाना सैफई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सैफई निवासी सुघर सिंह पत्रकार ने बताया कि दिनाँक 24/12/2025 को मध्य रात्रि 12:39 बजे मो० नंबर 9555555248 से मेरे व्हाट्सएप पर 9457262323 पर सोनू यादव पुत्र ख्यालीराम निवासी 599/ए डीडी जनता फ्लेट थाना बदरपुर नई दिल्ली ने गन्दी गाली व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। 


उक्त अभियुक्त सोनू यादव व अन्य के विरुद्ध मेरे द्वारा 05/11/2024 को मु०अ० स० 207/24 धारा 352, 351(3), 67, 3(1) द, 3(1) ध, 3(2) va थाना सैफई में दर्ज कराया था। जिसमें उक्त सोनू यादव व अन्य के विरुद्ध आरोप पत्र संख्या 34/25 दिनाँक 24/02/2025 माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया है। उसी मुकदमे में समझौते के लिए दबाब बनाने के लिए सोनू यादव गाली धमकी दे रहा है। 

थाना सैफई पुलिस ने आरोपी नामजद में विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।