इटावा/जसवंतनगर: सीएचसी का कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण, कमियां दूर करने के निर्देश।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
सीएचसी का कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण, कमियां दूर करने के निर्देश।जसवंतनगर/इटावा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लखनऊ से आई कायाकल्प टीम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के लिए अस्पताल अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह को आवश्यक निर्देश दिए गए। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
कायाकल्प टीम के डॉ. जफिशा रेहमान, डॉ. शान ए आलम तथा डॉ. रिहान बेग ने सीएचसी पहुंचकर ओपीडी, प्रसव कक्ष और पैथोलॉजी लैब का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और ओपीडी में आए लोगों से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा समस्याओं को समझने का प्रयास किया।
निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजी लैब में कुछ अव्यवस्थाएं सामने आईं। टीम ने निर्देश दिए कि लैब के बाहर स्पष्ट सूचना पट्ट लगाए जाएं, मरीजों के पर्चे बाहर से ही जमा कराए जाएं और अंदर केवल जांच की प्रक्रिया संचालित हो। साथ ही रजिस्ट्रेशन व रिपोर्ट वितरण के लिए अलग-अलग विंडो की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि मरीजों को अनावश्यक भीड़ और असुविधा का सामना न करना पड़े।टीम प्रभारी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और मरीजों के प्रति व्यवहार में सुधार पर भी बल दिया। इस अवसर पर डॉ. विकास, भूपेंद्र सिंह यादव, मोहम्मद आसिफ, रज्जाक हुसैन सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

