जसवन्तनगर/इटावा: 8 को अधियापुर में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन। शिवपाल सिंह यादव करेंगे कम्बल वितरण।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार,

8 को अधियापुर में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन। शिवपाल सिंह यादव करेंगे कम्बल वितरण।

जसवन्तनगर/इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विधायक शिवपाल सिंह यादव 8 जनवरी को ग्राम अधियापुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के पहुंचने की संभावना है।

                     कार्यकर्ता सम्मेलन के अवसर पर कंबल वितरण का विशाल आयोजन भी किया जा रहा है। यह कंबल वितरण कार्यक्रम समाजसेवी देवेश पचोरी द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाना है। आयोजकों के अनुसार, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएंगे। सम्मेलन में शिवपाल सिंह यादव द्वारा पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा किए जाने की उम्मीद है। वहीं कंबल वितरण कार्यक्रम को जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

                      कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्थानीय समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क तेज कर दिया है। इस मौके पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ पार्टी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।