इटावा: पूर्व राज्यमंत्री अशोक यादव का मनाया गया 69 वां जन्मदिन।

 मोहम्मद आमीन भाई

पूर्व राज्यमंत्री अशोक यादव का मनाया गया 69 वां जन्मदिन

 इटावा. सरैया चुंगी स्थित बैठक होटल में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रितेश यादव सारंगपुरा के नेतृत्व में पूर्व राज्यमंत्री पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक यादव का बड़े ही धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया.

 लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रितेश यादव सारंगपुरा और उनकी टीम ने अशोक यादव का फूल मलाओं से जोरदार स्वगात सम्मान किया और अशोक यादव ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए.

इस अवसर रितेश यादव सारंगपुरा ने अशोक यादव को फोटो बना फ्रेम भेंट किया.

पूर्व राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक यादव ने केक काटकर रितेश यादव और उनकी टीम का तहेदिल से धन्यवाद किया.

     अशोक यादव ने कहा आज हमारा 69 वां जन्मदिन है भगवान के आशीर्वाद से और आप सब के सहयोग से ये वर्ष कब गुज़र गए पता ही नहीं चला.

     इस अवसर पर उपस्थित रहे पत्रकार सैफ तैमूरी,मोहम्मद आमीन, सीटू यादव, अरुण यादव,अकुल यादव,विपिन यादव, राहुल यादव,विजय यादव,रिंकू यादव,विशाल यादव आदि लोगों की उपस्थित उल्लेखनीय रही.

Crimediaries9 The real crime stories on YouTube

Plzzz subscribe the channel for more videos