जसवंतनगर/इटावा: गुण्डा एक्ट का वांछित सलीस गिरफ्तार: पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, आगे की कार्रवाई जारी।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270
मनोज कुमार, 7409103606
गुण्डा एक्ट का वांछित सलीस गिरफ्तार: पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, आगे की कार्रवाई जारीजसवंतनगर पुलिस ने गुण्डा एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त सलीस (26 वर्ष) को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह कटरा विलोचियान मोहल्ला, थाना जसवंतनगर क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया।प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि अभियुक्त सलीस पुत्र शरीफ के खिलाफ अपर जिलाधिकारी इटावा द्वारा उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम (गुण्डा एक्ट) की धारा 3(1) के तहत गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था।सलीस का नाम स्थानीय अपराधों और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण पुलिस के राडार पर था।
Crimediaries9 The real crime stories on YouTube
उस पर कई आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप है, जिसके चलते प्रशासन ने उसे नियंत्रित करने के लिए गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।शुक्रवार को पुलिस टीम ने सलीस की सरगर्मी से तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, उसे मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।