जसवंतनगर/इटावा: जसवंतनगर में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270
मनोज कुमार, 7409103606
जसवंतनगर में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत: परिजनों का आरोप- डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन दिया, सीएचसी रेफर किया; पोस्टमार्टम के लिए भेजा शवजसवंतनगर में एक 40 वर्षीय महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान रजनी दुबे के रूप में हुई है। वह ग्राम खेरिया जलेसर की रहने वाली थी।
रजनीअपने भाई की तबीयत खराब होने के कारण मायके ग्राम कैस्त आई थी। यहां उसे शरीर में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।परिजनों का आरोप है कि निजी अस्पताल के डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन दे दिया। इससे रजनी की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने को कहा। वहां ले जाने पर डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने रजनी को मृत घोषित कर दिया।Crimediaries9 The real crime stories On Youtube
Plzzz subscribe the channel for more videos
परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। हालांकि, अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags:
इटावा