जसवंतनगर/इटावा: सद्भावना संविधान एवं लोकतंत्र की विरासत हेतु 1000 किमी की पदयात्रा, 5 नवम्बर को जसवंतनगर पहुंचेगी

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270

मनोज कुमार, 7409103606

सद्भावना संविधान एवं लोकतंत्र की विरासत हेतु 1000 किमी की पदयात्रा, 5 नवम्बर को जसवंतनगर पहुंचेगी

जसवंतनगर/इटावा। सर्व सेवा संघ की ओर से गांधीजन एवं विभिन्न लोकतांत्रिक संगठनों के सहयोग से एक विशाल पदयात्रा आयोजित की जा रही है। इस पदयात्रा का उद्देश्य संविधान की मर्यादा, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा समाज में सद्भावना और भाईचारे का संदेश फैलाना है।

            सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष राम धीरज भाई, सर्वोदयी नीरज कुमार, सर्व सेवा संघ के सचिव अरविंद अंजुम भाई, सुरेश सिंह, सुमति यादव एवं अंकित सिंह ने यहां भेंटवार्ता के दौरान जानकारी दी। रामजी भाई ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह 56 दिवसीय पदयात्रा आगामी 2 अक्टूबर को वाराणसी स्थित राजघाट से आरंभ होगी और 26 नवंबर को दिल्ली स्थित राजघाट पर समाप्त होगी।

Crimediaries9 The real crime stories on YouTube

Plzzz subscribe the channel for more videos

 इस दौरान लगभग 1000 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी तथा यात्रा उत्तर प्रदेश के 18 जिलों से होकर गुजरेगी।उन्होंने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य संविधान, लोकतंत्र, सद्भावना, समता, न्याय, स्वदेशी व स्वावलंबन जैसे मूल्यों की रक्षा करना है। साथ ही युद्ध, नफरत और कॉरपोरेट लूट जैसी चुनौतियों के खिलाफ जनजागरण करना भी इसका लक्ष्य है। वर्तमान समय की गंभीर समस्याओं जैसे बढ़ती महंगाई, घटता रोजगार, किसानों की आमदनी में गिरावट, निजीकरण, महंगी शिक्षा-चिकित्सा और नागरिक अधिकारों पर हमले को लेकर भी यात्रा के दौरान संवाद स्थापित किया जाएगा।

             तय कार्यक्रम के अनुसार यह पदयात्रा 5 नवंबर को जसवंतनगर पहुंचेगी। यहां नगर भ्रमण किया जाएगा तथा शहीद स्तंभ पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। शाम को यात्रा जसवंतनगर में रात्रि विश्राम करेगी और अगले दिन सुबह मीठेपुर कस्बे के लिए प्रस्थान करेगी।