शुक्रवार, 20 सितंबर 2025 के प्रमुख समाचारों का विस्तृत संक्षेप
लखनऊ डेस्क प्रदीप शुक्ला
शुक्रवार, 20 सितंबर 2025 के प्रमुख समाचारों का विस्तृत संक्षेप —👉 अंतरराष्ट्रीय
रूस में भूकंप : 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली झटकों से दहशत, सुनामी की चेतावनी जारी।
अमेरिका : न्यूयॉर्क कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप का न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मुकदमा खारिज किया।
अमेरिका में गोलीकांड : भारतीय युवक निजामुद्दीन पुलिस फायरिंग में मारा गया, उस पर रूममेट पर हमला करने का आरोप।
सैम पित्रोदा का बयान : कहा— "पाकिस्तान में मुझे घर जैसा लगा, भारत को पड़ोसी देशों से संबंध मज़बूत करने चाहिए।"
👉 राष्ट्रीय
किश्तवाड़ मुठभेड़ : सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, ऑपरेशन जारी।
दिल्ली दंगे केस : सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद व शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई टाली।
यासीन मलिक का दावा : "यूपीए ने राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला…"— इस बयान पर भाजपा का हमला।
ऑपरेशन सिंदूर : जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन खौफ में, PoK से ठिकाने खैबरपख्तूनख्वा शिफ्ट करने लगे।
मणिपुर हमला : आतंकियों के हमले में असम राइफल्स के 2 जवान शहीद, 5 घायल।
नक्सलियों पर प्रहार : बिहार में 2 नक्सली ढेर, 5 हार्डकोर ने आत्मसमर्पण किया।
चुनाव आयोग का बड़ा कदम : 474 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द।
पीएम मोदी गुजरात दौरे पर : 34,200 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ, ‘समुद्र से समृद्धि’ पर जोर।
दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव : ABVP की जीत, आर्यन मान अध्यक्ष, बिहार की दीपिका संयुक्त सचिव बनीं।
मुंबई सोना चोरी : 4 करोड़ के सोने की चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार।
UP में बिजली गिरने से 7 मौतें, हिमाचल में बादल फटा, उत्तराखंड में 16 घंटे बाद मलबे से शख्स जिंदा निकाला गया।
👉 मनोरंजन
दिशा पाटनी केस : घर पर फायरिंग करने वाले 4 शूटर गिरफ्तार।
इंदौर दशहरा आयोजन : सोनम (पति की हत्या करने वाली महिला) का शूर्पणखा के रूप में पुतला दहन।
👉 विज्ञान–तकनीक
iPhone 17 का क्रेज़ : Apple स्टोर्स के बाहर रातभर लाइन, फैंस आपस में भिड़े।
👉 खेल
एशिया कप : पाकिस्तान से भिड़ने से पहले भारत ने ओमान को 21 रन से हराया। सूर्यकुमार यादव ने खुद बल्लेबाजी नहीं की, अन्य बल्लेबाजों को आजमाया।