10 सितम्बर, बुधवार की सुबह देश-राज्यों और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों की बड़ी खबरों की झलक —

 लखनऊ डेस्क प्रदीप शुक्ला 

10 सितम्बर, बुधवार की सुबह देश-राज्यों और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों की बड़ी खबरों की झलक —

 राष्ट्रीय समाचार

1. सीपी राधाकृष्णन देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुने गए — 452 वोटों से जीत, 23 साल में सबसे कम अंतर से जीतने वाले उम्मीदवारों में दूसरे। तमिलनाडु से इस पद पर पहुंचने वाले तीसरे नेता। समर्थक उन्हें “तमिलनाडु का मोदी” कहते हैं।

2. राजनीतिक सफरनामा — सांसद, राज्यपाल और अब उपराष्ट्रपति बने राधाकृष्णन; चार दशक से अधिक समय से सामाजिक-राजनीतिक जीवन में सक्रिय।

3. प्रधानमंत्री मोदी की बधाई — कहा, “वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जिन्होंने अपना जीवन गरीबों और वंचितों के लिए समर्पित किया।”

4. विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया — मल्लिकार्जुन खरगे और सुदर्शन रेड्डी सहित विपक्ष ने बधाई देते हुए कहा कि चुनाव विचारधारा की लड़ाई थी।

5. पंजाब को 1600 करोड़ का विशेष पैकेज — किसानों और बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत; बोरवेल मरम्मत, सोलर पंप और माइक्रो सिंचाई पर जोर।

6. GST 2.0 — बिस्किट-टूथपेस्ट जैसे प्रोडक्ट्स सस्ते होंगे; कंपनियों को पुराने स्टॉक पर नया और पुराना दोनों MRP दिखाना होगा।

 राज्यों से खबरें

7. राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी बिल पास — जबरन धर्मांतरण पर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान।

8. हिमाचल-पंजाब बाढ़ राहत — प्रधानमंत्री मोदी बोले, “सरकार पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”

9. सियाचिन हादसा — हिमस्खलन में भारतीय सेना के 3 जवान शहीद।

10. मानसून की विदाई सुस्त — 15 सितम्बर तक देश में बारिश नहीं, कुछ राज्यों में विदाई से पहले बौछारें संभव।

 पड़ोसी देश और अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य

11. नेपाल में हिंसा चरम पर —

 पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल की पत्नी को प्रदर्शनकारियों ने जिंदा जलाया।

संसद भवन पर धावा, मंत्रियों के घरों में आगजनी।

 पूर्व वित्त मंत्री को जनता ने सड़क पर पीटा।

 पीएम ओली का इस्तीफ़ा, सेना ने कमान संभाली।

 1432 कैदी जेल से फरार।

 भारत ने अपने नागरिकों को नेपाल यात्रा टालने की सलाह दी।

सीमा पर अलर्ट, आंदोलनकारी भारत सीमा तक पहुंचे।

12. अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम

 इस्राइली हमले में कतर में हमास नेताओं पर निशाना।

रूस के हमले में यूक्रेन में 24 बुजुर्ग मारे गए।

 डोनाल्ड ट्रंप बोले — “भारत महान देश है, मोदी मेरे अच्छे दोस्त।”

 ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में पीएम मोदी और ब्रिटेन पीएम शामिल होंगे।

 यरूशलम हमले के आरोपियों के घर गिराए जाएंगे, इस्राइल ने नागरिकों को हथियार लाइसेंस देने का एलान।

खेल समाचार

13. टी-20 वर्ल्डकप 2026 — भारत और श्रीलंका में होगा आयोजन, 7 फरवरी से शुरुआत, फाइनल अहमदाबाद में होने की संभावना।

14. एशिया कप — अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रनों से हराया, 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए।