जसवंतनगर/इटावा। भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र किसान का हुआ गठन।
Crimediaries9 The real crime stories on YouTube
नवगठित भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी माधव ने कहा कि मजदूरों किसानों के हितों के लिए संघर्ष केरेंगे इनका शोषण किसी भी कीमत पर होने नही दिया जाएगा। इसके लिए जान भी देनी पड़े तो भी हिचक नहीं होगी। राष्ट्रीय महासचिव प्रो. दिनेश यादव ने कहा कि दो माह के अंदर संगठन का विस्तार पूरे प्रदेश में किया जाएगा। देश भर के किसानों के हितों की लड़ाई जारी रहेगी। जिला संरक्षक अशोक यादव क्रांतिकारी ने कहा कि यह संगठन शोषित वंचित पीड़ित किसानों की आवाज बनेगा।
इस दौरान छोटे सिंह शास्त्री को प्रदेश उपाध्यश्च सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, दीपक यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, रामौतार सिंह यादव को तहसील संरक्षक, श्रीकांत राजपूत बंटी को प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, सगुन यादव को प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा, सुधीर यादव को जिला उपाध्यक्ष मैनपुरी, सतीश राजपूत को जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, लक्ष्मण राजपूत को जिला सचिव युवा मोर्चा, शिव प्रताप लोधी को जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, मुकेश राजपूत को तहसील उपाध्यक्ष इटावा, अजय यादव को जिला उपाध्यक्ष इटावा, यशपाल यादव को ब्लाक अध्यक्ष बसरेहर युवा मोर्चा बनाया गया है।प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। मंच से ऐलान हुआ कि यह संगठन न केवल किसानों-मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करेगा, बल्कि उनके साथ होने वाले किसी भी अन्याय और शोषण के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलेगा।

