इटावा/जसवंतनगर: दर्जा प्राप्त मंत्री का हुआ दौरा।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270

मनोज कुमार, 7409103606

जसवंतनगर: उत्तर प्रदेश सरकार में मद्य निषेध राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त ब्रजेश शुक्ला का जसवंतनगर में पहला दौरा हुआ। शुक्ला उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के महामंत्री भी हैं।
दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री का पहला पड़ाव रेलमंडी में नगर अध्यक्ष सतेंद्र सिंह तोमर के आवास पर था। यहां वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद वे नगर के रामलीला तिराहे पर स्थित संगठन के युवा जिलाध्यक्ष शिवम गुप्ता के श्री बाला जी होंडा शोरूम पहुंचे। उन्होंने इस दौरान कहा है कि भाजपा सरकार में क़ानून व्यवस्था बेहतर है।
व्यापारी बिना भय अपना व्यापार कर रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग पर वोट चोर के हंगामे को विपक्ष की हताशा बताई, उन्होंने कहा है विहार चुनावों में भाजपा की पुनः सरकार पहले से बेहतर बनेगी। उन्होंने सपा से निष्कासित पूजा पाल को लेकर कहा है कि पूजा पाल का भविष्य बेहतर होगा। सपा वाले उनके राजनीति भविष्य पर बेबजह के बयान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी जी ने उनकी मदद की है। सपा उनकी मदद नहीं कर पाई थी। 
कार्यक्रम में शोरू प्रबंधक व पूर्व सभासद प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू गुप्ता, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अजय धाकरे, औरैया जिला अध्यक्ष गौरव रंजन गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, जितेंद्र तोमर (शीलू), जिला सदस्य डॉ. महेश चंद्र कुशवाहा, सतेंद्र तोमर, अब्दुल्ला, दीपेंद्र सिंह, सोना गुप्ता, मनीष गुप्ता, शिवम शिवहरे और गौरव गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उद्योग व्यापार संगठन इटावा की ओर से मंत्री का स्वागत किया गया।