इटावा: भारतीय सेना पर गर्व, पीएम नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में: कमलावती सिंह।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270

भारतीय सेना पर गर्व, पीएम नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में :- कमलावती सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, अध्यक्ष महिला कल्याण निगम व संगठनात्मक जनपद प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी के जनपद कार्यालय में आज भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में व जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक देवप्रताप भदौरिया के संयोजन में 1999 में भारत की पाकिस्तान पर जीत के ‘कारगिल विजय दिवस' के उपलक्ष्य में वीर जवानों की शहादत के सम्मान में जिला संगोष्ठी का आयोजन कर कारगिल शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 संगोष्ठी कार्यक्रम में भाजपा नेताओं द्वारा विनोद शर्मा (शहीद मनोज शर्मा के भाई), श्यामवीर यादव, मीरा देवी, राधा देवी, जनक दुलारी, उमा देवी जितेंद्र सिंह भदोरिया हरपाल सिंह नारायण सिंह उदय प्रताप चौहान, सोहनलाल प्रताप सिंह भदोरिया, मनुआ सिंह चौहान, इंद्रजीत सिंह, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, राकेश यादव, अनिल कुमार अवस्थी, अशोक सिंह, जितेंद्र सिंह, शिवजीत, मुकेश चौहान, ब्रजेन्द्र चौहान, गजेंद्र राजावत, राधा रमन, उपेंद्र सिंह, कैलाश नारायण पाल, चंद्रबदन, प्रदीप यादव, भूपेंद्र राजावत, सुशील चौहान, अखिलेश राजावत आदि लोगों को फूल माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष, अध्यक्ष महिला कल्याण निगम व संगठनात्मक जनपद प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि हमारे वीर जवान रोटी कमाने नहीं, बल्कि 130 करोड़ भारतीयों और देश की सीमाओं की सुरक्षा का जूनून लेकर भारतीय सेना में शामिल होते हैं। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी देश के वीर जवानों एवं उनके परिवार के कल्याण के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है। भाजपा सरकार के हर निर्णय के केंद्र बिंदु में देश के जवानों का कल्याण है। यह हमारी सरकार है, जिसने पहले कार्यकाल में एक साल में ही 40 वर्षों से लंबित ‘वन रैंक, वन पेंशन (OROP)' को लागू किया।

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि भारतवर्ष का इतिहास हमारे अमर जवानों की अदम्य वीरता, त्याग और बलिदान की कहानियों से भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि कारगिल में विषम परिस्थितियों में हमारे जवानों में अभूतपूर्व बलिदान देकर जिस तरह से पाकिस्तान को खदेड़ा, उसका जितना भी सम्मान किया जाय, वह कम है।

 संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए गौ सेवा आयोग सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि हमारे वीर जवानों ने सियाचिन ग्लेशियर पर अदम्य साहस दिखाया है। यहां की मुश्किल परिस्थितियों में पूरे साहस और उत्साह के साथ जवान देश की सुरक्षा करते हैं। उनके इस अटूट साहस और शक्ति को सलाम।

 संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अपने समापन उद्बोधन में जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि हमारे जवानों की वीरता और शौर्य से तो दुश्मन के रूह कांपा करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ हमने चार-चार लडाइयां लड़ी हैं लेकिन हर बार हमारे देश के बहादुर जवानों ने जो करिश्माई काम इन युद्धों के दौरान किया है, वह प्रतीक है हमारे जवानों की वीरता का, अदम्य साहस का और उनके बलिदान का। उन्होंने कहा कि दुर्गम पहाड़ियों में पाकिस्तान के नापाक इरादों को ध्वस्त करने वाले हमारे वीर जवानों का देश सदैव ऋणी रहेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने जनप्रतिनिधिगणो व पार्टी पदाधिकारियों के साथ नुमाइश ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

संगोष्ठी का कुशल संचालन जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक देवप्रताप भदौरिया ने किया।

संगोष्ठी में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, सदर विधायक सरिता भदौरिया, गौ सेवा आयोग सदस्य रमाकांत उपाध्याय, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, राकेश यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, अजय धाकरे, पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, जितेंद्र भदौरिया, जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ हरपाल भदौरिया, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष हरनाथ कुशवाह, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, डॉ ज्योति वर्मा, ममता कुशवाहा, रजत चौधरी, राहुल राजपूत, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, सतेंद्र राजपूत, समीर सक्सेना, विमलेश शाक्य, कपिल राजपूत, *जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य सहित पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, पूर्व सैनिक व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।