शिव शक्ति महाकाल मंदिर में हनुमान प्रतिमा स्थापित,सुंदरकांड पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन
शिव शक्ति महाकाल मंदिर में हनुमान प्रतिमा स्थापित,सुंदरकांड पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद के पाल नगला बिजाधरपुर स्थित श्री शिव शक्ति महाकाल मंदिर में हनुमान जी महाराज की प्रतिमा विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ और एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत पूज्य गुरुदेव ईश्वर दास जी महाराज ब्रह्मचारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।
प्रतिमा स्थापना से पूर्व सुबह भव्य हवन पूजन किया गया, जिसके बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ला और आनंद कुमार शुक्ला ने अपनी टीम के साथ सुंदरकांड पाठ और आरती-पूजन संपन्न कराया।
धार्मिक अनुष्ठान के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चला। इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान "हर-हर महादेव", "जय हनुमान जी महाराज" और "जय बालाजी महाराज" के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। मंदिर में महाकाल बाबा के विशेष श्रृंगार और पूजन की व्यवस्था शिवम दुबे ने अपनी टीम के सहयोग से की।
इस अवसर पर दीपक शुक्ला, डॉ. संजीव त्रिपाठी, योगेश गुप्ता, शिवम दुबे, आसाराम पाल, पंकज पाल, विपिन दुबे, राहुल उपाध्याय, अरुण सक्सेना, प्रदीप शुक्ला, सोनी शुक्ला, विमलेश मिश्रा, अमन अवस्थी, डॉ. राघवेंद्र अग्निहोत्री, क्रांति पाठक, प्रमोद दीक्षित, बॉबी दुबे, पवनेश कुमार, अंचल दुबे, राजा, प्रमोद द्विवेदी, भोले सहित अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर समिति और क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
Tags:
फर्रुखाबाद फतेहगढ़